फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑक्सीजन पार्क की हवा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में नरैनी रोड स्थित ऑक्सीजन पार्क को दो वर्ष पहले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया था। इसमें मखमली घास से लेकर झूले, पाथवे, ओपन जिम, पार्क ग्रीनरी आदि व्यवस्थाएं अब पूरी तरह बदहाल हैं। विकास प्राधिकरण ने यहां लगे कर्मचारियों को हटा दिया, जिससे पखवारे भर से यहां न सफाई हुई और न ही पौधे सींचे गए। इससे झूलों के बीच में कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। पूरे पार्क में गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

तत्कालीन मंडलायुक्त दिनेश सिंह व डीएम हीरालाल के प्रयास से वर्ष 2021 में शहर के नरैनी रोड में ऐतिहासिक नवाब टैंक के बगल में सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का निर्माण किया गया था। उस समय इसमें करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। पार्क में लोगों के घूमने के लिए पाथवे, ओपन जिम, किड्स प्ले जोन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्टेज, राष्ट्रीय ध्वज के चारों ओर ग्रेनाइट प्लेट फार्म, टायलेट ब्लाक, चेन लिंक फेंसिंग, पौधरोपण, फूड कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, पार्क ग्रीनरी व हेज आदि सुविधाओं से इसे लैस किया गया है। लाइटिंग में 26 लाख रुपये खर्च किए गए। इसका विकास प्राधिकरण नोडल विभाग है।
पूर्व में उद्यान विभाग से पौधों व घास की देखरेख के लिए मालियों को लगाया गया था। इसके अलावा विकास प्राधिकरण ने भी अपने एक दर्जन कर्मचारी लगाए थे। शहर का इकलौता बेहतर पार्क होने के कारण यहां शाम को हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर बेहतर माहौल के बीच समय बिताते रहे हैं। करीब एक माह से यह पार्क पूरी तरह बदहाल पड़ा है। यहां न तो सफाई हो रही है और न ही पौधों में पानी डाला जा रहा है। इससे चारों तरफ गंदगी का अंबार है। झूले आदि टूट चुके हैं। सेल्फी प्वाइंट सहित ज्यादातर जगह की लाइटें खराब हो चुकी हैं। टूटे झूलों के बीच कंटीले पौधे (बेरी व बबूल) उग आए हैं। लोग बच्चों व परिवार के साथ जाते हैं तो यहां अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


जल्द ठीक हो पार्क की दुर्दशा
अनुराग पांडेय ने कहा कि शहर का एकमात्र स्थान है ऑक्सीजन पार्क, जहां दिन भर कामकाज के बाद लोग बच्चे लेकर जाते हैं। यहां गंदगी व अंधेरे से दिक्कतें होती हैं।

अमित पांडेय का कहना है कि ऑक्सीजन पार्क में चारों तरफ गंदगी है। परिवार के साथ जाने का मन ही नहीं करता। यहां नियमित सफाई होनी चाहिए। साथ ही लाइटें भी जलनी चाहिए।

वर्जन-
-पार्क में पूर्व में तैनात कर्मचारियों को हटाया गया है। नए कर्मचारी रखे जा रहे हैं। दो-तीन में सारी व्यवस्थाएं सही हो जाएंगी। तब तक नगर पालिका को सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। -आरपी यादव, प्रभारी एक्सईएन, विकास प्राधिकरण, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें