फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजर गईं तीन यात्री ट्रेनें

Tue, 22 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। मंगलवार को तड़के यहां बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन से चंद कदम दूर बांदा-झांसी रेल मार्ग पर मुख्यमार्ग की प्लेट और पटरी टूट गई। रेलवे कर्मियों को भनक भी नहीं लगी। टूटी पटरी से तीन यात्री ट्रेनें गुजर गईं। सुबह युद्ध स्तर पर काम शुरू करके रेल कर्मियों ने टूटी फिशप्लेट और लाइन दुरुस्त की।

इस दौरान ट्रेनों को दूसरी लाइन से गुजारा गया। दोपहर बाद मुख्य लाइन पर ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हुआ। हाड़कंपाऊ ठंड में लोहा भी मात खा गया है। रेल की पटियां भी ठंड में चटक रही हैं।    
विज्ञापन


मंगलवार को तड़के करीब 5:30 बजे रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर जहीर क्लब ग्राउंड के पास लूप लाइन मुख्य रेल ट्रैक में लगी प्लेट टूट गई। इसके साथ पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। रेल कर्मियों को पता नहीं चला। इस बीच निजामुद्दीन से मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मानिकपुर-झांसी शटल और कानपुर पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से ही गुजर गईं। सुबह केबिन मैन को पटरी और प्लेट टूटने की जानकारी हुई।

उसने मुख्य रेल पथ निरीक्षक और सिगनल विभाग के अभियंता को सूचना दी। रेल पथ निरीक्षक एमपी शिवहरे मजदूरों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और टूटी प्लेट व पटरी बदलाने का काम तेजी से शुरू कराया। हालांकि पथ निरीक्षक इस बड़ी घटना को दबाते रहे।
विज्ञापन


मीडिया से कहा कि ठंड में ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। टूटी पटरी मीडिया के कैमरे में कैद हुई तो खिसिया पड़े कि रेलवे कालोनी का नाला गंदगी से भरा पड़ा है उसकी खबर नहीं छपती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें