फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने के विवाद में दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठियां चल गईं। एक पक्ष से दंपती और दूसरे पक्ष से युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में शनिवार को सुबह सरकारी हैंडपंप में शिवनरेश की पत्नी रमाकांती पानी भरने गई थी। तभी चंद्रपाल ने पहले पानी भरने को लेकर उसका बर्तन फेंक दिया। रमाकांती ने शिकायत घरवालों से की तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लाठियां चल गईं।
शिवनरेश सहित दूसरे पक्ष से चंद्रपाल और उसकी पत्नी कलुइया घायल हो गई। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एक अन्य घटना में शिव (बिसंडा) गांव में शुक्रवार को सुबह खेत की नाली बंद कर देने पर पड़ोसी दबंग ने लाठी से वारकर रामकिशोर को घायल कर दिया। परिजनों के आने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें