बांदा। शहर में चोरी की घटनाएं नहीं थम नहीं रहीं। अतर्रा चुंगी में चार दुकानों में हुई चोरी का खुलासा हुआ नहीं और बृहस्पतिवार की रात संकट मोचन मंदिर के नजदीक गुमटी से चोर हजारों रुपये का सामान पार कर ले गए।
शहर के शंभू नगर निवासी धर्मेंद्र संकट मोचन मंदिर के सामने जूता-चप्पल की दुकान किए है। बृहस्पतिवार की रात टिनशेड का नट-बोल्ट खोलकर चोर दुकान के अंदर घुसे और दो बोरियों सामान भरकर ले गए। शुक्रवार को सुबह दुकान आने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मुआयना किया। इसके पूर्व भी यहीं नजदीक में खिलौने की दुकान में भी चोरी हुई थी। तीन दिन पूर्व अतर्रा चुंगी में भी एक ही रात चार दुकानों में चोरी हुई। इन्हीं दुकानों में छह दिन में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी।