फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक की हालत बिगड़ी, मौत, जहर खिलाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। टोचिंग कर बाइक ले जा रहे युवक की रास्ते में हालत बिगड़ गई। पड़ोसी तीन युवकों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और खिसक लिए। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई ने पड़ोसी तीन युवकों पर जहर खिलाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी सूरज निषाद (32) बुधवार की शाम पड़ोसी तीन युवकों के कहने पर बाइक को टोचिंग कर चौकी पुरवा ले जा रहा था। साथ में तीनों पड़ोसी युवक भी थे। इस बीच उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर तीनों युवकों ने उसे पैलानी डेरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर खिसक लिए। सूरज के साथ कोई भी नहीं होने पर डॉक्टर ने उसके घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मां चंद्रकली और भाभी ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को दोपहर मौत हो गई।
भाई वीरेंद्र ने बताया कि सूरज गोवा में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में पत्नी जयदेवी व एक पुत्र एक पुत्री है। बताया कि घटना के समय पत्नी खेत में धान की बेड़ लगाने गई थी। वीरेंद्र ने आशंका जताई कि पड़ोसी तीन युवक उसे अपने घर ले गए थे। वहां उसे खाना भी खिलाया था। उसने खाने में जहर खिलाने की आशंका जताई है। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि परिजन जहर खिलाने की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें