फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दबंगों से प्रताड़ित परिवार ने किया पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मकान बिकाऊ है, योगी जी बचाओ दबंगों से, पर्चा चस्पा कर एक परिवार दबंगों के डर से पलायन कर गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के छनेहरा के मजरा गौरी का पुरवा निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि पड़ोसियों के आए दिन अत्याचार से आजिज होकर पलायन कर दिया है। मकान के बाहर उसने कागज में चस्पा कर लिखा है कि दबंगों के डर से यह मकान बिकाऊ है, योगी हमें दबंगों से बचाओ।
विज्ञापन

वर्तमान में यह परिवार बिलबई गांव के निजामत पुरवा में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। पीड़ित प्रजापति परिवार ने बताया कि उक्त दबंग पुश्तैनी मकान व जमीनों पर कब्जा करने की नियत से हमारे परिवारों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। हमारे एक परिवार को जमीन बेचने के लिए मजबूर किया गया, जिससे वो जान बचाकर यहां से पलायन कर गए। अब यही यादव परिवारों के द्वारा मेरी पुत्री,पत्नी को भी प्रताड़ित किया गया है, जिसका संज्ञान थाना गिरवा प्रभारी को दिया,मुकदमा दर्ज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें