पैलानी। बहन के घर गए युवक ने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर कैथा के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी शिवमंगल (34) ने कुकुवाखास गांव के बाहर लगे कैथा के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। राहगीरों ने देखा तो परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को से उतारा।
पिता गोरेलाल ने बताया कि शिवमंगल आठ अक्टूबर को अपनी कुकुवाखास गांव में ब्याही अपनी बहन के घर गया था। वहां रात में देवी जी के दर्शन करने के बाद उसने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ से फंदा लगा लिया। पिता ने बताया कि वह गांव में रहकर मजदूरी करता था।
चार भाइयों में सबसे बड़ा था। शराब का लती था। लगता है कि शराब के नशे में उसने यह कदम उठाया है। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। चौकी इंचार्ज खप्टिहाकलां राजेश मिश्र ने बताया कि पिता कारण नहीं बता सके हैं। अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाने की बात लिखकर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।