मृतक महिलाओं के जेठ को 51 हजार रुपये सौंपते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खत्रीपहाड़। बृहस्पतिवार को मिट्टी खोदते समय टीला ढह जाने से जिंदा दफन हो गईं एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक बालिका के परिजनों को सपा ने 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।
शुक्रवार को सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और प्रदेश सचिव हसन सिद्दीकी ने नरैनी क्षेत्र के स्योढ़ा गांव जाकर मृतकों के घर के मुखिया (मृतक होरलिया व सुरजी के जेठ) दद्दू यादव को 51 हजार रुपये नकद सौंपे। आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद दिलाई जाएगी।