फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में 12वीं के अरुण ने बाजी मारी

Sat, 23 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित भूगर्भ जल गोष्ठी में उपस्थित छात्र
विज्ञापन
बांदा। भूगर्भ जल प्रबंधन गोष्ठी में शुक्रवार को सीडीओ रामकुमार सिंह ने कहा कि जल प्रकृति की बहुमूल्य देन है। भूगर्भ एवं सतही जल दोनों का समुचित प्रबंधन जरूरी है। इसमें शिक्षक और छात्र बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं के छात्र अरुण ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में गोष्ठी में सीडीओ ने छात्रों और शिक्षकों से कहा कि किसान पौधरोपण व जल प्रबंधन कर रहे हैं। छात्र और टीचर भी जागरूकता कार्यक्रम के जरिये उनकी हौसलाफजाई कर सकते हैं। शासन विशेषकर बुंदेलखंड में जल संकट से उबरने के लिए प्रयास कर रहा है।

डीआईओएस हिफुजर्रहमान ने कहा कि बारिश का पानी शुद्ध होता है। पृथ्वी सतह पर भरे पानी को शुद्ध कर अपने गर्भ में सुरक्षित कर लेती है। अति दोहन कर हमें इसे कम कर रहे हैं। उन्होंने बारिश का एक-एक बूंद जल संचित करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उधर, भूजल सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के अरुण कुमार ने प्रथम, 10वीं के सौरभ सोनी दूसरे तथा 12वीं के योगेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीडीओ ने इन्हें जमेट्री बॉक्स देकर पुरस्कृत किया।

प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने 9 व 10वीं के सभी छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए जमेट्री बाक्स देने की घोषणा की। डॉ.राजेश यादव, जावेद अख्तर, सत्येंद्र कुमार, रोहित नंदन, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, दिनेश प्रसाद, कप्तान सिंह, डॉ.बलराम त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, केशवदास, कृष्ण स्वरूप मिश्र,जानकीशरण सिंह, शचींद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें