फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार रुपये चोरी जाने पर वृद्धा ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति की जेब से 10 हजार रुपये चोरी हो जाने के सदमे में 70 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि पत्नी के इलाज के लिए पति ने आवास योजना के 10 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। जिसे बाइक सवार दो युवकों ने चोरी कर लिए। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव में चंदनिया पत्नी शिव बालक रैदास का शुक्रवार को तड़के खपरैल में साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भतीजे राजेश बताया कि चंदनिया बीमार रहती थीं। तीन दिन पूर्व चंदनिया ने पति से कहा था कि उसकी तबियत खराब है। इलाज कराने के लिए पैसे चाहिए। 20 अप्रैल को शिवबालक बैंक शाखा से आवास और सम्मान निधि के जमा पैसों से 10 हजार रुपये निकालकर दोपहर को घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक पर दो युवक आए और घर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। जरूरी काम बताकर गल्ला मंडी में उतारकर चले गए। जेब में रुपये भी नहीं थे। शिवबालक ने घर पहुंचकर सारी दास्तान बताई। 10 हजार रुपये चोरी जाने पर चंदनिया तनाव में आ गई थीं। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
भतीजे बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मृतका अलग रहती थी। उनके दो पुत्र हैं। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय का कहना है कि प्रधान व परिजनों ने सिर्फ आत्महत्या की सूचना दी थी। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें