फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्ल्ला-ललौली की सड़क मुद्दा विधान सभा में गूंजा

विज्ञापन
The issue of Chilla-Lalauli's road resonated in the assembly - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। व्यवसायिक केंद्र कानपुर को मिलाने वाली मुख्य सड़क के ध्वस्त हो जाने का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में गूंजा। बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस सड़क और मंडलीय चिकित्सालय में पर्याप्त उपकरण और स्टाफ नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बांदा से कानपुर वाया चिल्ला-ललौली-चौडगरा सड़क ध्वस्त है। जगह-जगह गड्ढे हैं। ज्यादातर व्यापारिक गतिविधियां और गंभीर मरीजों को लखनऊ-कानपुर रेफर किए जाने पर एंबुलेंस इसी सड़क से गुजरती हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस सड़क को फोरलेन कराया जाए। दूसरी मांग में विधायक ने कहा कि बांदा में मंडलीय राजकीय चिकित्सालय भवन बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन उपकरणों और स्टाफ के अभाव में इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसे शीघ्र पूरी क्षमता से चालू किया जाए।
विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि विधायक के इस अनुरोध को विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही में शामिल करते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें