फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का सम्मान बना अपात्रों के लिए फांस

विज्ञापन
The honor of the government became the hanging for the ineligible - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा चुनाव में सरकार की ओर से दिया गया सम्मान अब किसानों के गले की फांस बन गया है। चित्रकूटधाम मंडल में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले 535 सरकारी नौकरी पेशा किसानों ने नोटिस के बाद 41 लाख 57 हजार रुपये पीएम सम्मान निधि की रकम लौटा दी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में 8.15 लाख किसानों को प्रति किस्त के हिसाब से एक अरब 63 करोड़ रुपये सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं। मार्च माह में पीएम किसान पोर्टल पर सत्यापन के दौरान बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में 9,257 अपात्र किसान चिह्नित किए गए हैं। जिन्हें विभाग ने तीन करोड़ 77 लाख की वसूली का नोटिस जारी किया है। दो माह में 535 किसानों ने 41 लाख 57 हजर रुपये वापस कर दिया है। रकम वापस नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
मृतकों को भेज दी रकम
354 सरकारी नौकरी सरकारी पेशा, 103 आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले और 78 मृतक किसानों के खाते में रकम भेजी गई है।
------
केस-1
मालूम ही नहीं कब आ गई निधि
अनिल तिवारी मवई बुजुर्ग का कहना है कि चुनाव के दौरान लेखपाल पिता जी का बैंक का खाता नंबर ले गया और कुछ दिन बाद उनके सर्विस खाते में पीएम सम्मान निधि की तिमाही किस्त आ गई। खाते में पैसा आने पर बड़ा आश्चर्य हुआ। पैसा वापस करना ही था कि नोटिस आ गया। पैसा जमा कर दिया है।
विज्ञापन

केस-2
चुनाव में पैसा भेजा अब वापसी
बिसंडा के अरुण का कहना है कि पति-पत्नी दोनों के नाम जमीन है। नेता जी के कहने पर सम्मान निधि के लिए आवेदन कर दिया। विभाग ने चुनाव के दौरान दोनों के खातों में पैसा भी भेज दिया। नोटिस आने पर आठ हजार रुपये पीएम सम्मन निधि के वापस कर दिए।
-----------------------------------------------------------
ऐसे अपात्र किसानों ने वापस की रकम
जनपद अपात्र वापसी धनराशि
बांदा 1147 84 6,58000
चित्रकुट 4,361 101 8,09000
हमीरपुर 2,594 137 8,45000
महोबा 1,055 213 18,36000
---------------------------------------------------
वर्जन-
पीएम सम्मान निधि का अवैधानिक तरीके से पैसा लेने वाले नौ हजार से अधिक अपात्र किसानों को नोटिस जारी किया गया था, इनमें 500 से अधिक किसानों ने सम्मान निधि वापस कर दी है। इसके बाद भी जो रुपये वापस नहीं करेंगे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - उमेश कटियार, संयुक्त निदेशक (कृषि), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें