Only two companies came in the employment fair, 31 were given jobs
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में शनिवार को लगा रोजगार मेले में महज औपचारिकता हुई। दो दिन पूर्व में विभाग की ओर से छह कंपनियों के आने और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, मगर मेले में महज दो कंपनियां ही आईं।
इस वजह से तमाम युवाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि विभाग का दावा है कि ऑनलाइन तरीके से कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग किया। मेले में 60 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया। 31 युवा नौकरी के लिए चयनित किए गए, जबकि भर्ती 233 पदों पर होनी है।
आईटीआई परिसर में शनिवार को आईटीआई और कौशल विकास मिशन के सभी इंजीनियरिंग व्यवसायों के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए लगाया गया। मेले में छह कंपनियों को आना था, लेकिन इसमें महज हैवल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (राजस्थान) और हीरालाल फीलिंग स्टेशन, तिंदवारी के प्रतिनिधि ही आए। कुछ ही बेरोजगारों ने साक्षात्कार दिया। सबसे ज्यादा पद हैवल्स इंडिया कंपनी में थे।