फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ा चकरोड पुलिस ने खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। कस्बे से दो किमी दूर स्थित झुन्नी डेरा (यादवों के डेरा) में करीब एक दशक से बंद पड़ा चकरोड सोमवार को एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने खोल दिया। इससे डेरा के लोगों को खेत मार्ग में जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

करीब 10 वर्ष पूर्व चकबंदी के दौरान झुन्नी का डेरा चकरोड मार्ग बंद था। यहां ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया था। राजस्व विभाग के लेखपाल कृष्णचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जुलाई 2021 में इस चकरोड की नाप कराकर पत्थर लगाया गया था।
इस मार्ग से दो डेरा समेत आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन था। इस मार्ग को खुलवाने को बाबू यादव, भोला यादव, राजा भैया यादव, शिवकरण यादव, बाबादीन यादव, रामबाबू विश्वकर्मा, मधुराज वर्मा, दयाराम पाल, दल्लू पाल ने चौकी खप्टिहा कलां में शिकायतीपत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद मिश्रा, कांस्टेबल सचिन यादव आदि को भेजकर चकरोड खुलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें