फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ा मिला आभूषण कारीगन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दोस्तों के साथ कलिंजर दुर्ग जाने के लिए निकले आभूषण कारीगर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस सड़क हादसे में ही मौत मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के मढिय़ा नाका निवासी राजकुमार का पुत्र हिमांशू सोनी (24) आभूषण कारीगर था। वह मंगलवार को दो साथियों के साथ कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच कोतवाली देहात पुलिस को शहर के बबेरू रोड स्थित गुरेह गांव के नजदीक सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त हिमांशु के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भाई आशीष सोनी ने साथियों पर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे मौत का मामला प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत
अतर्रा। पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर पुलिया से टकराया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।हरदोई जिले के अटीरा नटवारा थाना क्षेत्र के बेनीगंज गांव का 22 वर्षीय पंकज महावत पुत्र मुहूर्त महावत बाइक से कमासिन जा रहा था। ओरन के कमासिन रोड पर पुलिया पर उसकी बाइक अनियङ्क्षत्रत होकर टकरा गई। उसके सिर में चोट आ गई। ओरन चौकी पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी है।
सवारियों से भरा ई रिक्शा पलटा, तीन घायल
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के छतैनी गांव से सवारियां भरकर नरैनी आ रहा ई रिक्शा नरदहा मोड़ के पास पलट गया। इसमें सवार 45 वर्षीय चंदनिया पत्नी सत्यनारायण (बड़ी बड़ोखर, अतर्रा), 10 वर्षीय छोटू पुत्र राजू (बरसाडा बुर्जुग, अतर्रा), 60 वर्षीय सुखलाल (छतैनी, कालिंजर) दबकर घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को ई रिक्शे से निकाल कर 108 एबुंलेस से सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें