फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागा आरोपी नहीं लगा पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। थाने से भाग निकले गैंगस्टर आरोपी को पुलिस ने नहीं ढूंढ सकी। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। परिजनों और आधा दर्जन से ज्यादा रिश्तेदारों के घरों में दबिश दी गई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

नरैनी के पल्हरी गांव के मंगल सिंह को शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने ले आया गया। शनिवार को उसने पुलिस से शौच जाने की बात कही। पुलिस कर्मी उसे शौचालय लिए जा रहे थे कि तभी आरोपी मंगल ने पुलिस कर्मियों को जोर का धक्का देकर गिरा दिया और थाने से भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने कुछ दूर उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक मंगल गैंगस्टर का आरोपी है। एसओ अकरम खां ने बताया कि रविवार को थाने से फरार आरोपी मंगल की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं लगा। पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि थाने से आरोपी के भागने की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें