फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मौत

विज्ञापन
Tempo overturned, headmaster in charge dies - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने में टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया, इसमें सवार इंचार्ज प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक और छह अन्य टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक नेताओं का अस्पताल में जमघट रहा।
विज्ञापन

चिल्ला से अध्यापकों को लेकर बांदा के लिए रवाना हुआ टेंपो पलरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने में पलट गया। टेंपो रफ्तार में था। इसमें सिविल लाइन निवासी नूतन गुप्ता (40) पत्नी नरेश बाबू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वह बरेठी कलां (चिल्ला) जूनियर हाईस्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक थीं। पति नरेश बाबू एयरफोर्स में सर्जेंट पद पर तैनात हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्च्यूरी में रखवा दिया।
उधर, गंभीर रूप से घायल महिला अध्यापकों और टेंपो चालक को राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिल्ला में सहायक अध्यापक मीरा देवी (50) पत्नी चंद्रपाल (आवास विकास), माधवी पांडेय (50) पत्नी रामभरोसे (शंभू नगर) व सुनीता मिश्रा (49) निवासी बलखंडी नाका और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पारा में सहायक अध्यापक ज्ञानवती (50) पत्नी परशुराम (कालूकुआं) तथा चालक अखिलेश (25) (पलरा) शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिक और जूनियर शिक्षक संघों के शिक्षक नेताओं का अस्पताल में जमघट लग गया। ऑनकाल अस्पताल के अन्य डाक्टरों को भी ट्रामा सेंटर बुला लिया गया था।

Tempo overturned, headmaster in charge dies- फोटो : BANDA

Tempo overturned, headmaster in charge dies- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें