Teenager who came to Nanihal drowned in the pond, died
- फोटो : BANDA
बांदा। ननिहाल आए किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। पैर फिसलने पर गहरे पानी में समा गया। फायर ब्रिगेड कर्मी लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शव खोज सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव में इंद्रप्रकाश उर्फ छोटू (17) पुत्र रामसनेही सोमवार को सुबह साथियों के सात सागर तालाब नहाने गया था। इसी बीच पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन असफल रहे। शोर सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने तालाब में उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मी बुला लिए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी देर बाद उसका शव ढूंढकर बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मृतक छोटू महुआ गांव का रहने वाला था। गुरेह उसकी ननिहाल है। लगभग 15 दिन पहले यहां आया था। मृतक आठवीं तक पढ़े था और मजदूरी करता था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाता था।
Teenager who came to Nanihal drowned in the pond, died- फोटो : BANDA