फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: देवी पंडाल से दर्शन कर लौट रही नाबालिग को दो दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Oct 2020 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बांदा के अतर्रा में देवी पंडाल से दर्शन कर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी को गांव के युवक ने अपने घर में बंधक बना दो दिन तक दुष्कर्म किया। मायके गई युवक की पत्नी जब लौटी तब उसने किशोरी को छोड़ा।
विज्ञापन


किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। एक गांव में देवी पंडाल सजाया गया है। गांव समेत आसपास के ग्रामीण भी देर रात तक देवी दर्शन को आ रहे हैं।

बुधवार की रात एक गांव की किशोरी भी पंडाल गई थी। लौटते समय गांव के ही अमर वर्मा ने उसे रोक लिया और अपने घर ले गया। सूने घर में दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें