फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत

Wed, 05 Aug 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। मवेशियों को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गांव पिंडारन निवासी अनमोल (16) गांव के स्व. भोला प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ता था। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मवेशियों को लेकर जंगल गया था। देर शाम वापस आ रहा था। गांव के भाऊ तालाब के पास पहुंचा था कि कुछ भैंसे तालाब में पानी पीने के साथ अंदर चलीं गईं। कुछ देर तक जब नहीं निकलीं तो वह कूद कर उन्हें निकालने लगा।
इसी बीच वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। तालाब के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने देखा तो आसपास मौजूद गांव के लोगों को जानकारी देने के साथ अनमोल के घर जाकर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकाल कर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष सूबेदार सिंह बिंद ने बताया कि किशोर की तालाब में डूबने मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें