फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से सड़कों पर जलभराव

Wed, 05 Aug 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 11 मऊ कस्बा में सड़क पर जलभराव के बीच निकलता वाहन। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से नालियां और नाले उफना गए। जिसके चलते सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। हालांकि कुछ समय बाद यह पानी नालियों में सिमट गया।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन मार्ग और पटेल तिराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर जलभराव की स्थिति गंभीर बन गई। कई इलाकों में पानी घरों तक भी पहुंच गया है। इसके अलावा मऊ, राजापुर, पहाड़ी शिवरामपुर और मानिकपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इन कस्बों की सड़कों पर भी पानी भर गया है।
मऊ-बरवार मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ है। राजापुर की संकरी गलियों में पानी भरने से स्थानीय निवासियों को अपने घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। पहाड़ी-शिवरामपुर क्षेत्र में भी गलियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन

-
65 एमएम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
चित्रकूट। मौसम में बदलाव के बाद बुधवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए और गर्मी से भी राहत मिली।
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को 65 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने अगले दो से तीन दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तड़के चार बजे से शुरू हुई बारिश से खेत-खलिहानों में पानी भर गया। खोह गांव के किसान महेश तिवारी ने बताया कि कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो पौधे सूख जाते। भौरी निवासी संजय त्रिपाठी ने बताया कि खेतों में पानी भरने के बाद उन्होंने धान के पौधे लगाए हैं। प्रगतिशील किसान योगेश जैन ने कहा कि अब खरीफ फसलों की बोआई कर सकते हैं। (संवाद)

फोटो 05 सीकेटीपी 11 मऊ कस्बा में सड़क पर जलभराव के बीच निकलता वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें