फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में सुकन्या खाता महामेला उन्नीस से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सुक न्या समृद्धि योजना को परवान चढ़ाने के लिए डाक विभाग 19 व 20 जुलाई को डाकघरों में सुकन्या खाता महामेला आयोजित करेगा। यह चित्रकूटधाम मंडल के सभी डाकघरों में होगा। 10 वर्ष तक की बालिकाओं के खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक इंद्र कुमार लिल्हारे ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना से बालिकाओं का भविष्य संवरेगा। महामेले में प्रधान डाकघर सहित चित्रकूटधाम मंडल के सभी डाकघरों में 250 रुपये से खाते खोले जा सकेंगे। खाते में न्यूनतम एक वर्ष में एक हजार और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख ही जमा किए जा सक ते हैं।
सहायक डाक अधीक्षक (उत्तरी) श्रवण कुमार ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना का खाता देश के किसी भी डाकघर में स्थानांतरित कराया जा सकता है। बांदा प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय विशेष मेला में योजना के खाते खुलवाने के लिए विशेष खिड़की/पटल भी खोलें जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए बालिका के जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति, माता या पिता के दो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड आदि) और बालिका या माता पिता की दो-दो फोटो साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें