फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ठंड का ऐसा असर...धूप भी बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घने कोहरे के बीच रविवार को ठंड का प्रकोप प्रचंड रहा। ठंड से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप भी ठंड में बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कुछ दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक कोहरा छटा तो धूप निकली लेकिन वह लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सकी। कुछ ही देर में फिर बदरी छा गई और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवाएं चलने लगीं। शीतलहरी के कारण लोगों को घर के दरवाजे बंद करने पडे। जगह-जगह पर लोग आग के पास बैठे दिखे। ठंड के कारण पशुओं का भी बुरा हाल रहा। ज्यादातर पशु सड़कों पर जल रहे अलाव के आसपास बैठे दिखे।
वहीं, शाम बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि ठंड का प्रकोप अभी बढ़ सकता है। सोमवार को बारिश के आसार हैं। बारिश हुई तो शीतलहर और बढ़ेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.4 व अधिकतम 18 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें