फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के चालान पर नपे सब इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नाबालिग पुत्रियों से छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे पिता का ही कोतवाली पुलिस ने चालान कर दिया। विधायक ओममणि वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के हस्तक्षेप पर पुलिस ने देर रात दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। उधर, इसी मामले में संबंधित सब इंस्पेक्टर आशीष पटेरिया को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसकी दो पुत्रियों को स्कूल जाते समय गांव में रहने वाले सादिक अली व सद्दाम छेड़छाड़ करते हैं। मोबाइल में वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देते हैं।
इस पर कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता पिता का ही धारा 151 में चालान कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने रात में ही एसपी से बात की। एसपी के आदेश पर रात में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, देर शाम अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने सब इंसपेक्टर आशीष पटेरिया के निलंबन की जानकारी दी। यह भी चर्चा रही कि सब इंसपेक्टर ने कोतवाली के वरिष्ठ से बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें