फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्र 12, आम यात्री 18 दिन का किराया देकर करें एक माह सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रतिदिन 100 और 50 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम एमएसटी सुविधा संचालित कर रहा है। इसके तहत छात्र साढ़े 12 दिन और आम यात्री 18 दिन का किराया अदा कर एक माह तक सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता के मुताबिक वर्तमान समय में बांदा से महोबा, बांदा से पपरेंदा, बांदा से अतर्रा और मटौंध आदि स्थानों पर 147 यात्री एमएसटी के जरिये सफर कर रहे हैं। बांदा से अतर्रा का एक माह तक आवागमन करने पर 1645 रुपये किराया अदा करना होता है। यह किराया एमएसटी बनवाने के बाद एक साथ जमा कर दिया था।
विद्यार्थियों के लिए बांदा से अतर्रा तक जाने और आने के लिए एमएसटी शुल्क 1150 रुपये है। एआरएम ने बताया कि वर्तमान समय में 90 छात्र एमएसटी के जरिये रोज सफर करते हैं जबकि 57 आम यात्री हैं।
विज्ञापन


कैसे बनवाएं एमएसटी
परिवहन निगम कार्यालय के बुकिंग लिपिक आशीष वर्मा ने बताया कि एमएसटी के लिए एक आधार कार्ड और दो फोटो लेकर कार्यालय में पहुंचकर जमा करना होता है। साथ ही छात्रों के लिए संबंधित स्कूल का आई कार्ड भी देय होता है। किराया जमा कर एमएसटी बन जाने के बाद एक माह तक रोडवेज की किसी भी बस में संबंधित रूट पर आवागमन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें