बांदा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बल्देव पुरवा गांव निवासी शिवपूजन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार शाम वह भैंस चरा रहा था। कुलसारी के मजरा लाला खुटला निवासी लालमन, बड़ा भईया, लवलेश व बड़कावन ने अभद्रता कर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिससे युवक के सिर व शरीर पर चोटें आईं हैं। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।