फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों में उर्वरक के प्रयोग के मानक तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दलहन, तिलहन, धान और गेहूं की फसल में उर्वरक का मानक निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उधर, खुदरा व थोक उर्वरक विक्रेता सहित समस्त प्रभारी पीसीएफ केंद्र/सचिव सहकारी समितियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को निर्धारित मानक के मुताबिक खाद उपलब्ध कराई जाए। अधिक उर्वरक के प्रयोग से फसलों को नुकसान व कमी से उत्पादन पर कोई प्रभाव न पड़े।
मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि धान, गेहूं की बेसल ड्रेसिंग में प्रति हेक्टेयर 80 किलो यूरिया, 130 किलो डीएपी, 66 किलो एमओपी, टॉप ड्रेसिंग में 130 किलो यूरिया, दहलन की बेसल ड्रेसिंग में 35 किलो यूरिया, 110 किलो डीएपी, टॉप ड्रेसिंग में 130 किलो यूरिया, तिलहन की बेसल ड्रेसिंग में 98 किलो यूरिया, 87 किलो डीएपी, 66 किलो एमओपी, टॉप ड्रेसिंग में 130 किलो यूरिया का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने खुदरा और थोक उर्वरक विक्रेता सहित समस्त प्रभारी पीसीएफ केंद्र/सचिव सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों को इसी मानक के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराई जाए।
टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की आधी मात्रा दो बार में 20 दिन के अंतर में उपलब्ध कराई जाए। उर्वरक का वितरण कृषकों की जोत बही व पीओएस मशीन द्वारा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें