फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में मुंबई के लिए मिली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुंबई-बलिया के बीच सप्ताह में तीन दिन होली स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 22 अप्रैल तक चलेगी। कुल 22 फेरे होंगे। चित्रकूटधाम मंडल के चार स्टेशनों सहित यूपी-एमपी में स्थित बुंदेलखंड के लगभग एक दर्जन स्टेशनों से गुजरेगी।
विज्ञापन

जन संपर्क अधिकारी (झांसी) मनोज कुमार ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेन 7 मार्च (सोमवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 2:15 बजे चलेगी। यह तीसरे दिन 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी। उधर, बलिया से 9 मार्च को 3:15 बजे चलकर यह स्पेशल ट्रेन तीसरे दिन 3:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
इस ट्रेन के स्टापेज/रूट में कल्याण, नासिक, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगझ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो सहित चित्रकूटधाम मंडल के महोबा, बांदा, कर्वी और मानिकपुर तथा प्रयागराज, ज्ञानपुर, वाराणसी, औरिहार, मऊ और रसरा शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन में एक एसी दो टियर, छह एसी तीन टियर, 11 स्लीपर, 5 सामान्य बोगी द्वितीय श्रेणी की होंगी। टिकटों का आरक्षण 3 मार्च से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें