फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज टीम पर हमले के छह आरोपी चढ़े हत्थे

विज्ञापन
Six accused killed in attack on mineral team - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। खनिज अधिकारी और पुलिस की टीम पर हमले के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें नामजद मुख्य अभियुक्त भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने छह बाइक, चार ट्रैैक्टर, दो ट्राली, एक बोलेरो और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

20 सितंबर (रविवार) की रात खनिज अधिकारी सुभाष सिंह चार पुलिस कर्मियों और गनर के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के नजदीक केन नदी की बालू के हो रहे अवैध खनन स्थल पर छापा मारने गए थे। इसी दौरान बाइकों पर लगभग 50 लोग आ धमके। सभी लाठी-डंडे से लैस थे। इन लोगों ने खनिज अधिकारी के वाहन पर हमला कर दिया। वाहन तोड़फोड़ दिया।
खनिज अधिकारी और हमराही पुलिस कर्मी जान बचाकर इधर-उधर भागे। कुछ देर बाद और पुलिस बल आ जाने पर हमलावर भाग निकले, पुलिस ने खनन स्थल से कई बाइक, ट्रैक्टर आदि बरामद किए थे। खनिज अधिकारी ने कोतवाली में पप्पू निषाद पुत्र पुन्ना (ग्योढ़ीबाबा, बांदा) और उसके पुत्र को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों पर धारा 147, 332, 307, 504, 427 आईपीसी और खनिज अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआई विनोद कुमार सिंह विवेचना कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उसी दिन से ताबड़तोड़ छापे मार रही थी। अंतत: गुरुवार को कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्योड़ी बाबा गांव में ही छिपे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुख्य आरोपी पप्पू निषाद
सहित मोहम्मद हफीज उर्फ बब्लू पुत्र स्व. मोहम्मद रफीक (मर्दननाका), संजय यादव पुत्र मइयादीन (बलखंडीनाका), विनोद निषाद पुत्र छाई निषाद (ग्योड़ी बाबा) और मिथलेश पुत्र मेवालाल (ग्योड़ी बाबा) शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सहित एसआई विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबिल अवधेश मिश्रा, कांस्टेबिल अभिषेक पांडेय, पंकज कुमार और अनिल कुमार शामिल रहे।
हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति जब्त
बांदा। पुलिस अभिलेखों में हिस्ट्रीशीटर लालमन यादव पुत्र कमतू (मनीपुर, गिरवां) पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उसके बैंक खाते में जमा 2,33,333 रुपये पुलिस जब्त कर लिए हैं। साथ ही लगभग चार लाख रुपये के ट्रैक्टर सहित तकरीबन छह लाख रुपये की संपत्ति कुर्क/जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक लालमन ने यह संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से जुटाई है। वह जेल में है।
पुलिस के मुताबिक उस पर गैंगेस्टर एक्ट, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम आदि के केस गिरवां थाने में दर्ज हैं। संपत्ति जब्त करने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने दिया था। पुलिस के मुताबिक लालमन के साथियों/सहयोगियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें