फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों को मिली जमानत, जेल से हुए रिहा

विज्ञापन
Spouses got bail, released from jail - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केेंद्र व राज्य सरकारों के विरुद्ध जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर किए गए प्रदर्शनों और उनमें बवाल पर गिरफ्तार कर जेल भेजे या आरोपी बनाए गए सपा नेताओं की जमानत अर्जियां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से मंजूर हो गईं। इनमें कुछ सपाई जेल में हैं और कुछ बाहर थे।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हर तहसील मुख्यालय में सपा के विरोध प्रदर्शन हुए थे। बांदा सदर में कलक्ट्रेट के पास सपाइयों पर पुलिस ने डंडे बरसाकर 39 सपा नेताओं को गिरफ्तार जेल भेज दिया। गुरुवार को सपा नेताओं ने अपनी जमानत अर्जियां अधिवक्ता भूपत बाबू यादव, कैलाश सिंह गौतम, अभिलाष यादव और कमल सिंह गौतम आदि के जरिये अदालत में दाखिल कीं।
सहायक अभियोजन अधिकारी ब्रह्ममूर्ति यादव ने ऑनलाइन अपनी दलील दी। सीजेएम ने दाखिल अर्जियों को स्वीकृत कर लिया। सभी की रिहाई के आदेश हो गए। दो नामजद आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और बीपी यादव ने अभी जमानत नहीं कराई है। न ही वह सरेंडर हुए। प्रदर्शन में यह दोनों पुलिस की पिटाई से घायल हो गए थे। उधर, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने पुराने मामले में रिहाई के बाद दाखिल की जाने वाली जमानत दाखिल की।
विज्ञापन

इन आरोपी सपा नेताओं को मिली रिहाई
जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, आमिर खां मन्नी, अचिन खरे, अवध बिहारी, संदीप यादव, श्याम सिंह यादव, मुकेश गहलौत, देवरत सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंद्र चंदेल, आकाश साहू, ओम नारायण विदित, युसुफ मंसूरी, विद्या सागर, आशीष श्रीवास्तव, मंगल सिंह यादव, प्रसून, विभू, रोहन दीक्षित, सूरज शिवहरे, विकास सिंह, उदय प्रताप, महेंद्र प्रताप, अशोक श्रीवास, सुरेंद्र मिश्रा, विवेक यादव, अनूप यादव, अरविंद यादव, विक्की तिवारी, गज्जू, सुरेंद्र यादव, सुधांशु, दिनेश यादव, अरविंद यादव, लव, अजय चौहान, रवि दिवाकर, अब्दुल मजीद आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें