फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साहब! एक बार की ट्रिपिंग में 10 हजार का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साहब! एक बार की बिजली ट्रिपिंग में 10 हजार का खर्च आता है। बिजली कटौती ने उद्योग की कमर तोड़ दी है। सिर्फ आश्वासन से उद्योग का विकास संभव नहीं है। यह बात मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने कही।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त अमर पाल व डीएम जे.रीभा की मौजूदगी में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। उद्यमी औद्योगिक अस्थान भूरागढ़ में बिजली के स्वतंत्र फीडर के लिए 10 साल से व्यापारी मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हुआ। पेयजल समस्या का भी कोई हल नहीं हुआ। हर बैठक में एक ही बात कही जाती है कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द समस्या का हल होगा लेकिन समस्या जस की तस है। उद्योगों के आगे बिजली के तार लटकने से ट्रक मौके तक नहीं आ पाते है। नालियां टूटी पड़ी हैं।

उद्यमी रोहित जैन ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए कई विभागों से अलग-अलग एनओसी लेनी पड़ती है। इसमें सालों गुजर जाते हैं। डीएम ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि पेयजल की समस्या के हल के लिए संशोधित 258 लाख का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाए। स्वतंत्र फीडर व बिजली की ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए। एनओसी के संबंध में कहा कि सभी विभागों से बातचीत कर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि एनओसी के लिए उद्यमी को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन




बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला उद्योग अधिकारी गुरुदेव, एक्सईएन विद्युत, जल संस्थान, उद्यमी अशोक गुप्ता, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, सत्यप्रकाश सराफ, विनय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें