फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में श्रजल ने जीता सोना

विज्ञापन
Shrajal won gold in three thousand meters race - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। यूथ नेशनल फेडरेशन कप-2021 के तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के बदौसा गांव निवासी श्रजल सोनकर ने तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आकर बुंदेलखंड समेत प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

बदौसा के सोनकर नगर निवासी श्रजल ने उज्जैन के शास्त्री नगर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई इस प्रतियोगिता में (18,19 व 20 अगस्त) को प्रतिभाग किया था। श्रजल ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार समेत विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगियों ने शिरकत की थी।
उन्होंने तीन हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। फेडरेशन अध्यक्ष अंकित गुर्जर, कोआर्डिनेटर अंकित आर्य व संयोजक अरमान सिंह ने गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। श्रजल खेलकूद के माध्यम से सेना में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

वह ओलंपिक में भी प्रतिभाग करना चाहते हैं। वह बच्चों को निशुल्क पढ़ाते हैं और उनको कबड्डी का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। श्रजल केक पिता रामआसरे ठेेकेदार हैं। मां कुंताबाई गृहणी हैं। चाचा सत्यनारायण सोनकर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, नरैनी) हैं। श्रजल अतर्रा पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्हें एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेट भी प्राप्त है। वह एनसीसी के अंडर अफसर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें