फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प दिवस मनाया जाएगा : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। भाजपा विधान सभा चुनाव में 350 सीट जीतेगी। क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अक्तूबर तक पीएम मोदी का जन्म दिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साढ़े चार साल के कार्यकाल में कमासिन के स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया और गोद लेकर उसका विकास किया जा रहा है।
रयान में पॉलिटेक्निक कालेज तैयार हो गया है। घर-घर पानी के लिए खटान व अमलीकौर पेयजल योजना का कार्य चल रहा है। मर्का, दांदौ, ओरन मार्ग चौड़ीकरण, बबेरू में बस स्टेशन निर्माण शुरू कराया गया। दिसंबर तक औगासी मे यमुना नदी में पक्का पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, रामनरेश मिश्रा, सुधीर कुशवाहा, संतोष, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें