ॉमरका थाना क्षेत्र के भांटी गांव में एक किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान सदाशिव (55) पुत्र मोहन लाल रविवार को खलिहान में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करा रहा था। 10 बीघे की फसल में पांच कुंतल गेहूं निकला तो उसे सदमा पहुंचा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए।
जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहां से जवाब होने पर परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। सोमवार को सुबह वहां उसकी मौत हो गई। मृतक ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख का क्रेडिट कार्ड बनवा रखा था। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, छेदीलाल गुप्ता, शरद यादव आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से मदद का भरोसा दिलाया।