school bus and 11 tata magic unfit, notice issued
- फोटो : BANDA
छह स्कूली बस और 11 टाटा मैजिक अनफिट, नोटिस जारी
बांदा। परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में छह बस और 11 टाटा मैजिक वाहनों को चेक किया। इनमें एक बस और सभी 11 मैजिक मानक में अनफिट पाए गए। परिवहन विभाग ने नोटिस जारी करते हुए स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और बस चालकों को निर्देश दिया कि वैध प्रपत्र और मानक के अनुरूप वाहन होने पर ही संचालित की जाएं।
आरटीओ (प्रवर्तन) अनिल कुमार ने बताया कि अनफिट पाए गए वाहनों के बारे में निर्देश दिया गया है कि जब तक सब कुछ दुरुस्त न हो तब तक बसों का संचालन नहीं होगा। साथ ही ड्राइवरों का लाइसेंस और चरित्र सत्यापन की कार्रवाई भी कराई जा रही है। (संवाद)