फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों का ड्यूटी चार्ट तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में मंगलवार को प्रसूति रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी का शेड्यूल तय कर दिया गया। व्यवस्था बुधवार से लागू है। अब यहां जच्चा बच्चा को कुशल डाक्टरों का इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने की वजह से 15 अप्रैल को प्रसूता रोशनी मिश्रा की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया तो अपर निदेशक स्वास्थ्य ने मऊ और मानिकपुर सीएचसी की दो डॉक्टरों को यहां संबद्ध किया। उनके आदेश के बाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी चार दिन तक विशेषज्ञ डाक्टरों का ड्यूटी चार्ट बनाने में माथा पच्ची करते रहे। राजापुर सीएचसी में तैनात डा. अंकित गुप्ता को भी सप्ताह में दो दिन जिला मुख्यालय से अटैच किया गया है। मऊ व मानिकपुर में तैनात विशेषज्ञ डा. मोनिका गुप्ता व डा. स्वाती पाठक की भी वहां की सीएचसी से सामंजस्य बनाकर दिन वार डयूटी लगाई गई है।
ड्यूटी चार्ट
सोमवार- सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक- डा. ऊषा अहिरवार
दोपहर 2 से सुबह 8 बजे तक- डा. मोनिका गुप्ता
मंगलवार- सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक- डा. सुकीर्ति कुशवाहा
दोपहर 2 से सुबह 8 बजे तक- डा. अंकित गुप्ता
बुधवार- सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक- डा. ऊषा अहिरवार
दोपहर 2 से सुबह 8 बजे तक- डा. स्वाती पाठक
बृहस्पतिवार- सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक- डा. सुकीर्ति कुशवाहा
दोपहर दो से सुबह 8 बजे तक- डा. अंकित गुप्ता
शुक्रवार- सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक- डा. ऊषा अहिरवार
दोपहर दो से सुबह 8 बजे तक- डा. स्वाती पाठक
शनिवार- सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक- डा. सुकीर्ति कुशवाहा
दोपहर दो से सुबह 8 बजे तक- डा. मोनिका गुप्ता
बिना विकल्प नहीं जाएगा कोई अवकाश पर
रविवार को डा. ऊषा अहिरवार और डा. सुकीर्ति कुशवाहा आपसी सामंजस्य से क्रमवार ऑन काल ड्यूटी इसके अलावा डा. ऊषा अहिरवार और डा. सुकीर्ति कुशवाहा शल्य क्रिया में सहयोग करेंगी। बिना विकल्प कोई अवकाश पर नहीं जाएगा। डा. ऊषा अहिरवार और डा. सुकीर्ति कुशवाहा सप्ताह के शेष दिनों में मेडिको लीगल का काम करेंगी।
विज्ञापन

सवाल 18 घंटे ड्यूटी का
जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी दोपहर 8 से सुबह दो बजे तक लगाई गई है। अस्पताल के ही स्टाफ ने सवाल उठाया है कि लगातार 18 घंटे अस्पताल में रहकर कोई ड्यूटी करेगा क्या? इस पर सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी का कहना है कि डाक्टरों के ठहरने और सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। जो एक दिन 18 घंटे ड्यूटी करेगा उसको दो दिन का गैप होगा। इस गैप के दौरान एक दिन मऊ और मानिकपुर में तैनाती वाले डाक्टर वहां ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें