फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महिला बंदियों पर एक महिला वार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल कारागार में सात महिला बंदियों पर एक महिला बंदी रक्षक तैनात रहेंगी। यह उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। शासन की ओर से पांच महिला बंदी रक्षक तैनात की गई हैं। उन्होंने अपनी आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

अब महिला वार्डन की संख्या बढ़कर छह हो गई है। पूर्व में जेल में मात्र एक महिला बंदी रक्षक पर 54 महिला बंदियों की सुरक्षा का जिम्मा था। जेल में वर्तमान में 52 महिला बंदी निरुद्ध हैं, लेकिन सिर्फ एक महिला बंदी रक्षक होने से महिला बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं हो पा रही थी।
जेल प्रशासन ने कई बार लिखा-पढ़ी की, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। हाल ही में शासन द्वारा की गई महिला बंदी रक्षकों की भर्ती में जेल को सात महिला बंदी रक्षक मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें भारती, पूजा शर्मा, गंगा, कोमल समेत पांच ने अपनी आमद दर्ज करा ली है। दो महिला बंदी रक्षकों को अभी और आमद कराना है। अब जेल में महिला बंदी रक्षकों की संख्या आठ हो गई है।
जेलर पीके तिवारी का कहना है कि जेल में महिला बंदी रक्षकों के कुल आठ पद स्वीकृत हैं। सात नए महिला बंदी रक्षकों के मिलने के बाद यह कमी दूर हो गई है। इसके पहले मात्र एक महिला बंदी रक्षक थी।
मुख्तार से हर सप्ताह मिल रहा परिवार
जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के परिजन शासन द्वारा निर्धारित हर सप्ताह एक मुलाकात का फायदा ले रहे हैं। 17 अगस्त को पत्नी अफसा अंसारी ने मुख्तार से मुलाकात की थी। 24 अगस्त को भाई व चाचा ने मुलाकात की।
पहली और 8 सितंबर को पत्नी और बेटा उमर ने जेल आकर मुख्तार से मुलाकात की। सेहत व सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। पत्नी जेल में बंद पति मुख्तार की सुरक्षा को लेकर पहले से काफी संजीदा हैं।
पिछले दिनों उन्होंने मुख्तार की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि, कोर्ट ने याचिका को यह कहकर सुनने से इनकार कर दिया कि वह हाईकोर्ट जाकर याचिका दाखिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें