आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने जनस्वास्थ्य रक्षकों की बहाली की मांग को लेकर संकल्प यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अधिसूचना जारी करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह चौधरी ने कहा कि विलेज हेल्थ गाइड स्कीम के तहत गांव-गांव में कार्य कर चुके जन स्वास्थ्य रक्षकों और स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। मई माह में सरकार की स्वीकृति पर परिवार कल्याण निदेशालय ने जन स्वास्थ्य रक्षकों का सर्वे कराया और रिपोर्ट भेज दी। लेकिन अभी तक शासकीय अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, कमलेश सेन, अनिल कुमार, वीरू चंदेल, ब्रजेश कुमार, दिनेश कुमार, विमल वर्मा, गिरजाशरण, बलराम, सुनील, चिराग, विजय बहादुर, किशोर चंद्र, जगदीश सिंह, देवेंद्र साहू, राजेश कुमार, योगेंद्र सोनी, मो. जैकी, दीपू, कुलदीप, अनुज सिंह, विजय पाल आदि मौजूद रहे।