फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य रक्षकों की बहाली को निकाली संकल्प यात्रा

Mon, 17 Dec 2018 11:39 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ज्ञापन देते ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने जनस्वास्थ्य रक्षकों की बहाली की मांग को लेकर संकल्प यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अधिसूचना जारी करने की मांग की। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वीर सिंह चौधरी ने कहा कि विलेज हेल्थ गाइड स्कीम के तहत गांव-गांव में कार्य कर चुके जन स्वास्थ्य रक्षकों और स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। मई माह में सरकार की स्वीकृति पर परिवार कल्याण निदेशालय ने जन स्वास्थ्य रक्षकों का सर्वे कराया और रिपोर्ट भेज दी। लेकिन अभी तक शासकीय अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, कमलेश सेन, अनिल कुमार, वीरू चंदेल, ब्रजेश कुमार, दिनेश कुमार, विमल वर्मा, गिरजाशरण, बलराम, सुनील, चिराग, विजय बहादुर, किशोर चंद्र, जगदीश सिंह, देवेंद्र साहू, राजेश कुमार, योगेंद्र सोनी, मो. जैकी, दीपू, कुलदीप, अनुज सिंह, विजय पाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें