फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो बैंक मैनेजर पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बांदा शहर के जरैली कोठी की उर्मिला ने बताया कि बेटी श्वेता की शादी पिछले वर्ष 14 दिसंबर को मऊरानीपुर के संजय वर्मा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित करने लगे। दो बार कई लोगों की मौजूदगी में सुलह-समझौता भी हो चुका है।
बताया कि दामाद संजय वर्मा आर्यावर्त बैंक शाखा नहरी में प्रबंधक है। नरैनी में किराए के मकान में रहता है। श्वेता ने बताया कि रात के समय पति संजय उसे जबरदस्ती शराब पिला रहा था। मना करने पर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि श्वेता की तहरीर पर पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें