फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 11 माह बाद बेंदाघाट पुल से फर्राटा भरेंगे भारी वाहन

Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेंदाघाट स्थित यमुना पुल में करीब 11 माह बाद एक बार फिर से भारी वाहन फर्राटा भर सकेंगे। एनएचएआई की हरी झंडी के बाद डीएम ने एक मार्च से पुल से भारी वाहनों के आवागमन की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 232 रायबरेली-बांदा खंड में जनपद फतेहपुर व बांदा के मध्य यमुना नदी स्थित पुल के तीसरे पिलर की स्लैब 10 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पुल से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। दो मई को आई रायबरेली की टीम ने पुल से वाहनों को आवागमन को बिना मरम्मत के खतरा बताया। डीएम ने मरम्मत होने तक पुल से आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया।
पुल के पिलर के स्लैब के मरम्मत का काम शुरू हुआ। 16 फरवरी को पुल से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया, लेकिन बड़े वाहन प्रतिबंधित रहे। एनएच प्राधिकरण रायबरेली की हरी झंडी के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुल से भारी वाहनों के आवागमन की स्वीकृति दे दी है। अब पुल से भारी वाहन भी फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों के समय व पैसा दोनों की बचत

बेंदाघाट पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से परिवहन निगम की बसें तिंदवारी-सिमौनी व बबेरू होकर फतेहपुर व कानपुर जा रही थी। पहले बसें तिंदवारी, बेंदाघाट, बहुआ होकर जातीं थी। इससे यात्रियों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त मार्ग तय करना पड़ रहा था। परिवहन निगम पूर्व के किराए में दो रुपये अतिरिक्त ले रहा था। अब यात्रियों को समय व किराया दोनों बचेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें