फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में जलभराव पर रोका रेल ट्रैक

विज्ञापन
जलभराव के विरोध में ट्रेन रोके मुंड़ेरी गांव के ग्रामीण। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दो दिन से लगातार हो रही बारिश में रेलवे अंडरपास में कई फीट पानी भर गया। मध्य प्रदेश सहित जिले के कई गांवों का सड़क मार्ग ठप हो गया। गांव में ही घिरकर रह गए ग्रामीणों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। अंडरपास के पानी में खड़े होकर रोष जताया और उसके बाद रेलवे ट्रैक जाम कर दिया।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे सेफ्टिंग पावर इंजन को भी रोक दिया। करीब 30 मिनट बाद आरपीएफ थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को शांत कर ट्रैक का रास्ता साफ कराया।
रेलवे ने वर्ष 2018 में बांदा-महोबा रेलवे रूट पर भूरागढ़ के पास एमपी और यूपी को जोड़ने वाली सड़क में मुड़ेरी गांव के नजदीक अंडरग्राउंड सब-वे बनवाया था, लेकिन इसमें जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।
बारिश में यह पूरी तरह डूब जाता है। दो दिन से हो रही बारिश में अंडरपास के अंदर दूर तक कई फीट गहरा पानी भर गया। हर तरह का यातायात ठप हो गया। मटौंध, मुड़ेरी, बनिया खोड़ आदि गांवों के लोग पड़ोसी गांव नहीं जा सके। गुरुवार को इन ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अंडरपास में पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यहां के बाद ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर आ गए। कुछ ही देर में बांदा रेलवे स्टेशन से महोबा की तरफ जा रहे सेफ्टिंग पावर इंजन को रोक दिया। इंजन के चालक की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एके जांगी, एसआई एसके पांडेय मौके पर पहुंचे।
किसानों को समझा बुझाकर करीब आधा घंटा बाद उन्हें ट्रैक से हटाया और इंजन को आगे रवाना किया। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने से संबंधित डीआरएम को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इंस्पेक्टर जांगी ने बताया कि ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से डीआरएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें