बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर पुलिस लाइन में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों के पूरे दिन चले धरने में शिक्षा और शिक्षण से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया।
ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव की अगुवाई में संयोजक नगर अध्यक्ष नारायण दास गुप्ता रहे। धरने में पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षामित्र, अनुदेशकों एवं रसोइयों को सम्मानजनक स्थान, छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखे, पीने का शुद्ध पानी व विद्यालय की चहारदीवारी आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
धरने में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने शिक्षकों को तैयार रहने को कहा। जिला उपाध्यक्ष अंजना तिवारी ने 21 सूत्री मांग पत्र पढ़कर सुनाया।
धरने में सुशील मिश्रा, डॉ. नंदिता चौहान, रामसिपाही राजपूत, वैदेही श्रीवास्तव, बीना, नीरज द्विवेदी, राजेंद्र रामशरन, जय गोपाल, विनय बाजपेयी, राजेश द्विवेदी, कौशल किशोर, अकील सिद्दीकी, दिनेश कुमार, सौंम्या सक्सेना, सपना सिंह गौर, नीरजा, मीनाक्षी नामदेव, करुणा, गीतांजलि, सविता, वर्षा पटेल, पूनम चौरसिया, प्रियंका शुक्ला, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।