फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर से बीडीओ तक बने होनहार

विज्ञापन
नेहा त्रिवेदी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित किए गए उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 का अंतिम चरण परीक्षा परिणाम में बांदा के तीन परीक्षार्थियों ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

इनमें दो युवतियां हैं। यहां तैनात एक उप जिलाधिकारी के बेटे ने भी सफलता अर्जित की है। वह बाहरी जनपद के हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही चयनित अभ्यर्थियों के घरों पर खुशियां बरस पड़ीं।
बदौसा रोड भागवत नगर के देवेंद्र यादव का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ। 65वीं रैंक प्राप्त की। पिता श्रीराम यादव महोबा में अभियोजन अधिकारी हैं। देवेंद्र ने हाईस्कूल तक पढ़ाई अतर्रा में ही पूरी की।
विज्ञापन

इसके बाद कोटा में इंटर करने के बाद इलाहाबाद एनआईटी कॉलेज में सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग का कोर्स किया। बताया कि वह 2018 में आईएएस प्री और मेंस परीक्षा पास कर चुका है। लेकिन इंटरव्यू में बाहर हो गए।
अपना लक्ष्य आईएएस करना बताया। अगले माह 4 अक्तूबर को दिल्ली में इसकी परीक्षा देगा। वहीं रहकर तैयारी कर रहा है। सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन सहित परिजनों को दिया। बहन अभया यादव प्रयागराज में पीसीएस-जे (सिविल जज) की तैयारी कर रही है। मां रामकनिया देवी ग्रहणी हैं।
कालूकुआं तिंदवारी रोड (बांदा) की नेहा त्रिवेदी का चयन सहायक आयुक्त (चीनी) पद पर हुआ है। 12वीं रैंक प्राप्त की। पिता दिनेश त्रिवेदी व्यवसायी हैं। प्राथमिक शिक्षा बांदा में ही पूरी की। वर्ष 2012 से सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी।
तीन बार आईएएस की मुख्य परीक्षा पास कर चुकी हैं। इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली। नेहा की निगाहें एसडीएम बनने पर भी हैं। इसके लिए वह प्रयास जारी रखेंगी। सफलता का श्रेय ईश्वर व माता-पिता को दिया। माता निर्मला त्रिवेदी गृहिणी है।
जनपद के पिछड़े क्षेत्र में आबाद गौरीकलां गांव की श्रद्धा गुप्ता ने अपने साथ घर-परिवार और गांव को नया गौरव दिलाया है। उनका चयन लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) पद पर हुआ है।
सूची में 14वें नंबर पर (ओबीसी) स्थान मिला है। साधारण परिवार के भोलानाथ गुप्ता की बेटी श्रद्धा के प्रयासों का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। वह आईएएस के लिए प्रयास करती रहेंगी।
जनपद की पैलानी तहसील के एसडीएम रामकुमार के बेटे राहुल सिंह ने भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए ट्रेजरी आफीसर (कोषाधिकारी) पद पर चयन हासिल किया है।
राहुल ने अपने गृह जनपद हरदोई के शाहाबाद से हाईस्कूल व इंटर और रायबरेली से स्नातक तथा कानपुर से परास्नातक शिक्षा हासिल की। जेआरएफ परीक्षा में भी सफलता पाई। राहुल ने शाहाबाद में फोन पर बताया कि इसके पहले भी वह दो बार पीसीएस मेंस की परीक्षा दे चुका है।
माता-पिता का आशीर्वाद उसके साथ रहा। बेटे की सफलता पर एसडीएम पिता को यहां बधाइयां दी गईं। भाजपा नेता हिम्मत सिंह, अरविंद चंदेल, राजू साहू, आरके निषाद, ग्राम प्रधान राजनारायण तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गंगाशरण कछवाह ने बधाई दी। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने जनपद के सभी सफल युवाओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें