फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराज खेत सिंह की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharaj Khet Singh - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में निकाली शोभा यात्रा मुख्य आयोजन रहा। अलीगंज रामलीला मैदान पर आयोजित जयंती समारोह में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति संयोजक रवींद्र सिंह खंगार ने कहा कि महाराजा खेत राष्ट्र धर्म की घोषणा करने वाले पहले हिंदू राजा थे। उनकी वीरता की कहानियां पूरे देश में थीं। सन 1182 में महोबा युद्ध के बाद पृथ्वीराज चौहान ने महाराज खेत को जुझौती खंड (बुंदेलखंड) का राजा बनाया। यहां लगभग 200 वर्षों तक राज रहा।
राम औतार सिंह खंगार ने खंगार समाज की गौरवशाली परंपरा बताई। सह गौ रक्षा प्रांत संयोजक ओंकार सिंह खंगार ने कहा कि खेत सिंह के वंशज राजा मान सिंह ने वीरगति को वरण करना स्वीकार किया, लेकिन मोहम्मद बिन तुगलक को अपनी पुत्री नहीं दी।
विज्ञापन

समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू सहित भैरो सिंह खंगार, नरेंद्र सिंह परिहार, रामस्वरूप खंगार, शैलेंद्र सिंह, राममूरत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। दोपहर बाद महाराज खेत की झांकियों और घोड़ों के साथ बाजे-गाजे के बीच शोभा यात्रा निकाली गई। महिला-पुरुष शामिल रहे। समापन गजानन मंदिर, सर्वोदय नगर में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें