फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय दफ्तर में सुनी जाएंगी छात्रों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के हाईस्कूल और इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अगर घोषित परीक्षा परिणाम में कोई समस्या है तो वह क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जारी ई-मेल और दूरभाष नंबर पर लिखित रूप से समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में इस बार डेढ़ लाख से ज्यादा बोर्ड परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के ई-मेल बनाए गए हैं। इन ई-मेल के माध्यम से छात्र-छात्राएं परीक्षा फल से संबंधित किसी भी समस्या का लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
ई-मेल द्वारा प्राप्त समस्याओं का क्षेत्रीय कार्यालय निस्तारण कराएगा। सचिव के हवाले से जारी पत्र में कहा गया कि छात्र-छात्राएं प्रार्थना पत्र में अपना नाम, कक्षा, अनुक्रमांक व जनपद का नाम आदि अंकित कर दें।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं अपना प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करने के बाद संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की हेल्प डेस्क के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर अपने कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी कर सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज में झांसी, बांदा, महोबा, जालौन, ललितपुर, चित्रकूट, हमीरपुर के छात्र-छात्राएं ई-मेल व दूरभाष नंबर 0532-2423265 पर संपर्क कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए ई-मेल और दूरभाष नंबर जारी किया गया है। छात्र अपने-अपने जिले से संबंधित विवरण भरकर लिखित रूप से समस्या प्रस्तुत कर सकते हैं। उनका निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें