बांदा/कमासिन। बुंदेलखंड राज्य की बात प्रधानों के साथ कार्यक्रम में शुक्रवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने प्रधानों का आह्वान किया और कहा कि आंदोलन का आधार अब प्रधान बनेंगे। इसके लिए रामेश्वर (धुंधई, प्रधान) को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
खमरका के प्रधान प्रतिनिधि भानुप्रताप को समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गांवों के युवाओं, किसानों और महिलाओं को राज्य निर्माण आंदोलन में जोड़ने के लिए प्रधानों से संकल्प लिया।
समिति के डालचंद्र मिश्र ब्लॉक परिसर सभागार में कहा कि बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई के लिए हर व्यक्ति का योगदान होगा। बुंदेलियों का बुंदेलखंड राज्य बनेगा। आचार्य श्रवण कृष्ण ने कहा कि सभी बुंदेलियों के विश्वास की रक्षा, बुंदेली धरती के सम्मान, पहचान और विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए समिति का संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव, अमित यादव, देवेंद्र पटेल, पंकज, अतुल त्रिपाठी, भानुप्रताप, विकास चौबे, विनोद कुमार, सुरेश, कमलेश, श्यामबाबू, राजाराम प्रजापति आदि शामिल रहे।