बबेरू। स्वामी अवधूत महाराज के सानिध्य में मौनीबाबा धाम में प्रति वर्ष लगने वाले राष्ट्रीय मेला प्रदर्शनी तथा तीन दिवसीय 15,16,17, दिसम्बर में भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में है। भंडारे के लिए प्रसाद वितरण पंडाल सफाई कर तैयार कर दिए गए हैं। मेला प्रदर्शनी के लिए विभिन्न सरकारी विभागों सहित व्यक्तिगत दुकानों के पंडाल बनना शुरू हो गए हैं।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15,16,17 दिसम्बर को पौराणिक मौनीबाबा महोत्सव में हस्तशिल्प मेला वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, खादी ग्रामोद्योग, खादी बोर्ड, हैंडलूम, कोलकाता का जूट उद्योग देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रसिद्ध प्रोजेक्ट की दुकानें लगाएंगे। विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, कृषि मेला तथा विभिन्न प्रकार के झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिन यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा रामलीला तथा नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा।
तीन दिवसीय भंडारा को लेकर प्रसाद वितरण काउंटरों की सफाई कर तैयार कर दिया गया है। प्रसाद वितरण के लिए 11 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें एक साथ 11 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। यहां श्रमदानी दिन रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। पूड़ी बनाने के लिए 11 भट्ठियां बनाई गई है, जलेबी तथा मालपुआ के लिए भी 11 भट्ठियां बनकर तैयार है।
-
सीताराम संकीर्तन रामधुन अनवरत जारी
बबेरू। मौनी धाम में 108 वर्ष सीताराम संकीर्तन दिन रात रामधुन अनवरत जारी रहती है। जिसमें आसपास के गांव के श्रद्धालु भक्त आते हैं। जिन्हें स्वामी अवधूत महाराज का सानिध्य प्राप्त रहता है। स्वामी के बैराग्य उत्पन्न होने पर से ही संकीर्तन का शुभारंभ किया गया तब से अनवरत रामधुन संकीर्तन जारी है। भंडारे व मेले में हनुमान की लेटी प्रतिमा 110 फुट व शंकर प्रतिमा 85 फुट की ऊंची पर व नंदी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है।