फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन महाविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षाओं में यहां पंडित जेएन डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा की बैचवार समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 29 व 30 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा प्रैक्टिकल फाइल, किताब, टेस्ट ट्यूब, फोल्डर, आदि लेकर उपस्थित हों। प्रैक्टिकल के समय ही बाहरी परीक्षक मौखिक परीक्षा भी लेंगे। इसके लिए बैच बनाए गए हैं। 29 अप्रैल को रोल नंबर- 302181010248 से 302201010009 तक पहले बैच की परीक्षा सुबह 6 से 10 बजे तक होगी। रोल नंबर- 302201010011 से 302201010060 तक दूसरे बैच की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसी तरह 30 अप्रैल को रोल नंबर- 302201010061 से 302201010110 तक तीसरे बैच की परीक्षा सुबह 6 से 10 बजे तक होगी।
चौथे बैच में रोल नंबर- 302201010111 से 302201010147 तक की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्रभारी सिंह ने बताया कि परीक्षा रोल नंबरों की लिस्ट आदि विभाग के बाहर चस्पा है। परीक्षार्थी अन्य जानकारी आकर प्राप्त कर सकते हैं। तिथियों में परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें