फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की रैली 23 को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वीर भूमि महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राजनीतिक रैलियां देश के दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। एक ओर पीएम की रैली के लिए सरकारी मशीनरी और सत्तारूढ़ दल जुटा हुआ है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपनी महोबा रैली के लिए ताकत झोंक दी है। प्रियंका की 23 नवंबर को होने वाली महोबा रैली के छह दिन बाद पहले ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंडल मुख्यालय बांदा पहुंच गए। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी यहां डट गए हैं।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दोपहर खजुराहो से हेलीकाप्टर से यहां आए। पहले कालिंजर दुर्ग में उतरे और नील कंठेश्वर मंदिर आदि के दर्शन किए। वहां से बांदा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ रैली को लेकर विचार मंथन किया। रात्रि विश्राम भी यहीं किया।
प्रियंका गांधी इस हफ्ते चित्रकूट मंडल में दो कार्यक्रम कर रही हैं। बुधवार 17 नवंबर को धर्म नगरी चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम है। 23 नवंबर को महोबा में प्रतिज्ञा रैली है। प्रधानमंत्री की रैली के बाद ही होने वाली प्रियंका की रैली कांग्रेस के लिए बुंदेलखंड में प्रतिष्ठा से भी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस का किसी से गठबंधन नहीं: भूपेश बघेल
नरैनी। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की रैलियों में लगातार हिस्सा ले रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यूपी में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। सभी सीटों पर अकेेले चुनाव लड़ेगी। श्री बघेल कांग्रेस के उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रेक्षक भी हैं। कालिंजर दुर्ग में दर्शन और भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा प्रदेश और स्थानीय नेताओं पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या पर कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली नेता मारे गए हैं या गिरफ्तार किए गए हैं। नक्सल नेतृत्व विहीन हो रहे हैं। इनका मूवमेंट भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें